ऋषिकुल के सभी शिक्षकों ने चिकित्सा कार्यों को छोड़कर अन्य सभी कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया

हरिद्वार। आज आयुर्वेद विश्वविद्यालय टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुकुल एवं ऋषिकुल मुख्य परिसर के सभी शिक्षकों ने चिकित्सा कार्यों को छोड़कर अन्य सभी कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया एवं तालाबंदी कर कुलसचिव एवं परिसर निदेशकों का घेराव करते हुए 4 महीने से रुके हुए वेतन को दिए जाने की मांग की।

ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण शासन द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर समय से न दिए जाने के कारण से यह अव्यवस्था उत्पन्न हुई है विश्वविद्यालय की यह उदासीनता लगातार 3 वर्षों से चली आ रही है शासन द्वारा विगत तीन वर्षों से तीन-तीन माह का वेतन शर्तों के साथ विश्वविद्यालय को दिया जा रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया और वह शर्तों के समयबद्ध उत्तर भी नहीं प्रेषित कर रहा है। सभी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता पर घोर रोष व्यक्त किया और कहा कि अगर शीघ्र ही वेतन जारी नहीं होता है तो हम आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में प्रोफेसर पंकज शर्मा प्रोफेसर उत्तम शर्मा प्रोफेसर मीना रानी प्रोफेसर अनूप कुमार गाखर डॉ मयंक भट्ट कोठी डॉ देवेश शुक्ला डॉ शोभित कुमार डॉक्टर संजय त्रिपाठी डॉक्टर अवधेश कुमार शिखा पांडे, दीपशिखा शीतल वर्मा अंजलि वर्मा, भावना मित्तल, डॉ आलोककुमार श्रीवास्तव, डॉ०नंदकिशोर दधीच, डॉ राजीव कुरेले, डॉ रिचा, डॉ आकांक्षा आदि शामिल रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news