Latest Update

समाजसेविका मनीषा बत्रा ने बाल रंग शाला में जाकर बच्चो का मनोबल बढ़ाया

समाजसेविका मनीषा बत्रा ने बाल रंग शाला में जाकर बच्चो का मनोबल बढ़ाया है। यहां पर सरुनिका बंसल ने उनका स्वागत किया और समाजसेविका मनीषा बत्रा ने बच्चों के साथ खूब मनोरंजन किया। समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा है कि रंगमंच के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देना है। रंगमंच ऐसी विद्या जो बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है। रंगमंच से बच्चों में आत्मविश्वास, अपनी बात करने का साहस नेतृत्व का कुशल संचालन होता है। इस धरा पर जो भी प्राणी है जो हर दिन, हर पल अभिनय करता है। हमारा जीवन ही रंगमंच है। उन्होंने सरुनिका बंसल की खूब तारीफ की और कहा कि वह बच्चों को अच्छे ढंग से सवार रही है।

 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News