रुड़की।आर्य समाज मंदिर, सुभाष गंज बीटी गंज में 15 से 19 मार्च 2023 तक ऋषि बोधा उत्सव वेद कथा संपन्न हुई। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती वैदिक प्रवक्ता के वैदिक ज्ञान तथा भानु प्रकाश शास्त्री जी के भजनों का उपस्थित श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।ऋषि बोधा उत्सव वेद कथा के समापन 11 कुंडली यज्ञ के साथ आर्य उपवन में संपन्न हुआ जिसमें भारी श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर लाभ उठाया।इस अवसर पर भानु प्रकाश शास्त्री जी के भजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुकुल लक्सर के छात्र-छात्राओं के मंत्रमुग्ध भजन तथा मंत्रों ने वेद कथा को नई दिशा प्रदान की।स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती वैदिक प्रवक्ता ने उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष प्राचीन वैदिक संस्कृति को तथा उसकी महत्वता के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी तथा भारतीय संस्कृति, वेद के महत्व को श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर इस भीष्म गिरी गोस्वामी प्रधान, विजय सिंह वर्मा,, मनोज शर्मा, मंत्री सत्यपाल सिंह, हरफूल सिंह राठी, सतीश कुमार आर्य, राजकुमार आर्य ने बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र सेवक, सोनी, मुकेश आदि श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।भजनों उपदेशक भानु प्रकाश शास्त्री ने मंत्रमुग्ध किया रुड़की। आर्य समाज मंदिर, सुभाष गंज, बीटी गंज में ऋषि बोध उत्सव पर वेद कथा केअवसर पर स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती वैदिक प्रवक्ता तथा भजनों उपदेशक भानु प्रकाश शास्त्री के उपदेश तथा भजन का लाभ उपस्थित श्रद्धालु उठा रहे हैं। इस अवसर पर भानु प्रकाश शास्त्री के भजन से उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती वैदिक प्रवक्ता ने भारतीय संस्कृत में वेद की महत्ता का बखान किया। इस अवसर पर प्रधान भीष्म गिरी गोस्वामी उप प्रधान विजय सिंह शर्मा मंत्री सतपाल सिंह हरफूल सिंह राठी आदि का योगदान रहा।
ऋषि बोदा उत्सव वेद कथा संपन्न




