Latest Update

रुड़की। रुड़की में श्याम मित्र मंडल द्वारा मेहंदीपुर बालाजी महाराज के मुख्य पुजारी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने धर्म के प्रचार प्रसार की अपील की ओर धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने का आह्वान किया।

रुड़की में गणेशपुर पुल के समीप स्थित श्री श्याम मित्र मंडल के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मेहंदीपुर बालाजी के मुख्यपुजारी धीरजपुरी गोस्वामी का पटका पहनाकर स्वागत किया। वह हरिद्वार में धार्मिक कार्य के लिए जा रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने धर्म के प्रति समर्पित रहना और उसका प्रचार प्रसार करना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में हमें आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। स्वागत करने वालों में श्याम मित्र मंडल के महामंत्री सचिन मित्तल,कार्यक्रम सह संयोजक राहुल बंसल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,कोषाअध्यक्ष अनिल गोयल, अतुल माहेश्वरी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा महानगर सहारनपुर आशीष गोयल ,राहुल बंसल ,सचिन जी ,सतीश जी,प्रियंक गोयल, योगेश गोयल, ध्रुव बंसल, दीपांशु अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, धैर्य बंसल आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News