Latest Update

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से नवाजा गया,भाजपा की प्राथमिकता में है महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान:आशा नौटियाल

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की की ओर से एक भव्य कार्यक्रम नगर निगम हॉल में आयोजित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके की गई। आशा धस्माना, नीता, गुड्डी, पुष्पा एठानी आदि महिलाओं के द्वारा गढ़वाली परंपरा से तिलक कर के अतिथि स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल एवं प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा बिमला नैथानी उपस्थित रही।

प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश में महिला मोर्चा स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान चला रहा है। यह अभियान भाजपा के 19 संगठनात्मक जिलों में 10 मार्च से 15 मार्च तक चलाया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी बिमला नैथानी जी ने बताया कि सुषमा स्वराज अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है। सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पार्टी ने उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाई गई प्रत्येक योजना का केंद्र बिंदु महिलाएं तथा गरीब वर्ग है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मानित की गई महिलाओं में सरूनिका बंसल शर्मा को कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं में पत्रकार रीना डंडरियाल को सम्मानित किया गया। ईशदीप कौर को राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेलने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, प्रीति तोमर सब इंस्पेक्टर थाना गंग नहर, सुमन आर्या योग एवं हवन आयुर्वेद के निःशुल्क प्रचार प्रसार करने के लिए सम्मानित किया गया। मंजू सैनी आंगनवाड़ी में, मीना भाटिया फिजियोथैरेपिस्ट, अंजुम जी सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त होने के उपरांत समाज में चिकित्सा सेवा के लिए सम्मानित की गई। अध्यापिका अंजु जी बच्चों को फ्री ट्यूशन पढ़ाती हैं जो कि समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है उनको एवं अन्य कई बहनों को इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सुषमा स्वराज से सम्मानित किया गया। मंच पर अन्य अतिथिगणों में शोभाराम प्रजापति जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रूड़की) निरुपमा गौड़ पूर्व राज्यमंत्री रानी देवयानी पूर्व जिला पंचायत सदस्य,राखी चंद्रा पूर्व पार्षद एवं महिला आयोग की सदस्य,डॉ. मधु सिंह,अध्यक्ष मंडी समिति मंगलौर वैजयंती माला,पूर्व जिला पंचायत सदस्य, करूणा कर्णवाल ब्‍लाक प्रमुख, लुबना राव ब्लाक प्रमुख रुड़की

शालिनी गोयल समाजसेविका, कार्यक्रम अध्यक्ष सावित्री मंगला जिला प्रभारी महिला मोर्चा,प्रतिभा चौहान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रूड़की।सभी सम्मानित महिलाओं को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका ममता राणा एवं सह संयोजिका हेमा और मीनू सिंह रही। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं में मुख्य रूप से ममता मित्तल, शशि जैन, सीमा एडवोकेट, पूजा नन्दा, पूनम त्यागी, हेमलता चौधरी, कविता रावत, मीनू श्री, नीरज रंधावा, अंजू चंदेल, सोमपा, रीना अग्रवाल, अनीता जोशी, गीता मालिक, चंद्रकांता, गीता, संतोष अरोड़ा, मिथिलेश राठी, सुनीता गोस्वामी, बीरमती यादव, चंचल, सुनीता मिनोचा, मनीषा, रूचि, रचना, मीनाक्षी, मंजू भारती, तृप्ति कंसल, राजेश्वरी, पुष्पा, सरस्वती, दमयन्ती, मीरा कपिल, नीतू शर्मा, सुमन रौतेला, नीलकमल, पूजा, मंजू रावत, नजमा, संगीता, बिमला, नीलम रानी, अंजु सिंह, पूनम, याचना, रेवती, उमा धीमान, रेणु, किरण, शिवानी, आशमा, भावना, सोनम, ममतेस, नंदा केरी, संतोष राणा, सीखा राजपूत, मोनिका, रेखा अनुराधा, विदिशा, अर्चना, रीता, उमंग, भागीरथी, सर्वेश, नेहा, पार्वती आदि महिलाएं उपस्थित रही।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज