Latest Update

कांग्रेस ने पैसे लेकर बेचे पद्मभूषण सम्मान – अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विदेशी संस्था एफएटीएफ द्वारा जारी रिपोर्ट को लेकर प्रियंका गांधी और गांधी परिवार पर राजनीतिक निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस राज में पद्मभूषण भी बिकते थे। गांधी परिवार की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए ठाकुर ने पूछा कि यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर पर दबाव बना कर 2 करोड़ में प्रियंका गांधी की पेंटिंग खरीदने में और उस पैसे का उपयोग करने में कौन लोग शामिल हैं? इस खरीद फरो़ख्त में आर कौन है ?अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस का एक के बाद एक भ्रष्टाचार का मॉडल सामने आ रहा है। कभी नेशनल हेराल्ड कभी दूसरा, कभी तीसरा। अब एक विदेशी एजेंसी एफएटीएफकी केस स्टडी में पाया गया है कि कैसे यूपीए की सरकार में एक केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी की पेंटिंग को 2 करोड़ रुपये में खरीदने का दबाव बनाया गया।केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, अभी तक देश की मीडिया और लोग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स- एफएटीएफ की चर्चा केवल इस बात के लिए करते थे कि पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में रहेगा या उससे भी आगे की लिस्ट में जाएगा। अब उसी एफएटीएफ की चर्चा भारत के संदर्भ में हो रही है। एक परिवार ने पूरी दुनिया के सामने देश का सर शर्म से झुका दिया है, एफएटीएफ की एक केस स्टडी में देश की नहीं बल्कि देश के एक रसूखदार परिवार की कारगुजारियां शामिल हुई है।ठाकुर ने कहा, बड़े शर्म की बात है कि गांधी परिवार के करप्शन की कहानी केस स्टडी बनाकर पूरी दुनिया को बताई जा रही है, वो भी ऐसी संस्था द्वारा जो टैरर फाइनेंसिग को रोकने के लिए काम करती है।प्रियंका गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए ठाकुर ने पूछा, मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहूंगा कि क्या ये दबाव बनाया गया था? और अगर बनाया गया तो आखिर क्यों? उस पेंटिंग से आये 2 करोड़ रुपए किस पर खर्च हुए? ये मिस्टर आर कौन हैं जिनसे पैसे लेने और पेंटिंग देने का काम किया गया? वो देश में हैं या विदेश में हैं? क्या पैसे के बदले पद्मभूषण, क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है? और कितने राष्ट्रीय सम्मान आपने पैसे के बदले बेचे हैं? भारत को बेचने का कोई भी मौका आपने नहीं छोड़ा होगा। आज देश हीं नहीं पूरी दुनिया आपके भ्रष्टाचार के ऊपर सवाल पूछ रही है। प्रियंका जी को देश को जवाब देना चाहिए कि और ऐसे कितने भ्रष्टाचार के मॉडल कांग्रेस के पास हैं?कांग्रेस से जुड़े अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, इस मामले में भी गांधी परिवार के लिए यूं तो शमिर्ंदगी वाला मामला बनता है, लेकिन वो माफी भी नहीं मांगेंगे। वो मुकर जाएंगे ये कहकर कि हमारा नाम इस रिपोर्ट में नहीं है, तो सच क्या है, प्रियंका गांधी को आकर देश के सामने इन सवालों के जवाब देने चाहिए। नेशनल हैराल्ड हो या वाड्रा जमीन घोटाला, एक दिन उनके सारे घोटाले उजागर होंगे और भारतीय अदालतें उनकी करतूतों का खुलासा कर सजा भी सुनाएंगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News