Latest Update

अप्रैल में होगा व्यापारी महाकुंभ, पूरे प्रदेश के व्यापारी होगें शामिल  

हरिद्वार । अप्रैल माह में धर्मनगरी हरिद्वार में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश के व्यापारी शामिल होंगे। महाकुंभ में प्रदेश व देश की सरकार के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिनके सामने व्यापारी अपनी समस्या और सुझाव रखेंगे। यह फैसला शिवालिक नगर में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने लिया है। सोमवार को प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की ये महाकुंभ एतिहासिक होगा। इस के माध्यम से पूरे प्रदेश के व्यापारी एक मंच पर आयेंगे और अपनी बात सीधे सरकार के सामने रख सकेंगे। कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश भर के व्यापारी प्रतिनिधि को एक साथ बैठकर मंथन करना है। हर शहर व जिले की समस्या अलग-अलग प्रकार की है। ऐसे में उन सब को एक साथ मिलकर उठाया जाएगा और सरकार के साथ बैठकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। पंकज सवन्नी, हरविन्दर सिंह, मनीष चोटाला, गौरव वर्मा, आशीष पंवार, विजय धीमान आदि शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News