Latest Update

रास्ता भटकी महिला परिजनों से वापस मिलकर हुई भावुक, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार

रुड़की। 112 के माध्यम से रास्ता भटककर रामपुर चुंगी के पास खड़ी महिला की सूचना मिलने पर स्थानीय चेतक पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर जाकर उक्त महिला से संपर्क किया। महिला द्वारा कोई स्पष्ट पता न बता पाने के चलते उक्त महिला को कोतवाली गंगनहर पर लाया गया। 

तत्पश्चात विभिन्न माध्यमों से महिला के फोटोग्राफ्स के जरिए परिजन की तलाश करने के साथ-साथ महिला से पुनः पूछताछ करने पर आखिरकार जानकारी मिली कि उक्त महिला सुषमा की शादी सहारनपुर मनिहारान के वीरेंद्र से हुई। संपर्क करने पर वीरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह घर से निकली थी लेकिन अब तक न लौटी। 

महिला को उसके पति के बताए अनुसार पति वीरेंद्र सिंह सैनी निवासी मनिहारान के बुआ का लड़के सोमदत्त पुत्र काशीराम निवासी ग्राम नागल मेहवड़ खुर्द थाना कलियर के सुपुर्द किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News