Latest Update

डिस्ट्रीब्यूट होने से पहले नशीले टेबलेट की खेप तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

39700 टेबलेट्स के साथ पंजाब के 02 और देवबंद का 01 अभियुक्त दबोचा जनता ही होती है पुलिस के कान और आंख, नशे का विरुद्ध अभियान में जनता करे सहयोग :एसएसपी अजय सिंह

रुड़की। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाकर समाज को नशे की दूर रखने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा जनपद के सभी अधिनस्थ को दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा किए जा रहे जतन के बीच पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीली दवाओं की खेप के साथ 03 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की। गलत काम करके समाज की फिजा खराब करने वालों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश देते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात्रि में पनियाला रोड लाठर देवा मार्ग से तीन अभियुक्तों से दो बैग, कुल 39700 अवैध टेबलेट तथा इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य सप्लायर को खोजने के भी प्रयास जारी हैं। अर्जुन पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर कोतवाली देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, कुलवंत सिंह गुरदीप सिंह ग्राम चीमाखुड़ी थाना सेरी हरगोविंदपुर जिला गुरदासपुर पंजाब,निशांत पुत्र कुलवंत सिंह निवासी उपरोक्त है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News