रुड़की आसफनगर झाल के समीप एक व्यक्ति नशे की हालत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसको वहां पर देख रुड़की विधायक प्रतिनिधि शुभम चौधरी रुके और उन्हें सड़क से साइड किया, व्यक्ति अत्यधिक नशे में होने के कारण कुछ बोल नहीं पा रहा था और सड़क पर गिरने से बेहोश हो गया था तभी सूझबूझ दिखाते हुए शुभम ने उनकी जेब से आधार कार्ड निकाल कर और मोबाइल निकाल कर उनके घर सूचना दी

और साथ ही देर ना करते हुए अपनी ही गाड़ी में सहयोगीयों के साथ ने उनकी सहायता की और सकुशल उनके घर भिजवाया इस दौरान वहां खड़ी जनता भी शुभम को सराहा रही है और साथ ही पीड़ित व्यक्ति के परिवार ने भी शुभम का और विधायक प्रदीप बत्रा जी को धन्यवाद किया कि रुड़की नगर क्षेत्र में एक ऐसा जनप्रतिनिधि भी है जो नेता नहीं बेटा बनकर काम कर रहा है ऐसी सकारात्मक सोच के साथ काम कर रहे हैं नगर विधायक प्रदीप बत्रा के प्रतिनिधि शुभम चौधरी उन्होंने कहा कि आदरणीय विधायक जी से हमने सीखा है कि किस किस प्रकार हमें मानव सेवा माधव सेवा का मौका मिले और हम अपने कर्तव्यों के माध्यम से मानव सेवा माधव सेवा को सिद्ध करें







