*मुजफ्फरनगर*। प्रत्येक वर्ष की भाति चौथा होली मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

अलमासपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीपाल वह हरफूल जी रहे।संचालन राष्ट्रीय महासचिव महक सिंह वाल्मीकि ने किया। वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सुधाकर ने आपसी सौहार्द और एकता पर बल देते हुए वाल्मीकि समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। संस्थापक अध्यक्ष दीपक गम्भीर ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और होली पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहाँ की होली पर्व मनाने के लिए कई मान्यताएं हैं। जिनमें से एक मान्यता यह भी है कि गेहूँ की बाली को हम होलिका व बीज को पह्रलाद कहते है। जब साल की पहली फसल होती है तो हम भारतवासी गेहूं की बाली को आग में भूनते हैं जिससे गेहूं की बाली जल जाती है और बीज बच जाता इस तरह हम भारतवासी पहली फसल का कुछ अंश अपने इष्ट अग्नि देव को समर्पित कर एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर होली मनाते है। इस दौरान श्रीपाल पाहिवाल, हरफूल गहलौत, रणधीर सिंह, दीपक गम्भीर, गोपाल सुधाकर, महक सिंह,सुनील वैध, माधव सिंह पाहिवाल, गौतम राम, मनोज सौदाई एडवोकेट, महेश कुमार, रविन्द्र कुमार टांक, राजेन्द्र कुमार सफाई नायक, प्रवीण कुमार सफाई नायक, दीपक सफाई नायक, धीरज कुमार, प्रदीप महरोल,राजकुमार वैध, अमित गहलौत, सोनू कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार,आदि ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा बधाईयां दी।







