भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा रुडकी के द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर गणेशपुर रुडकी में होली मिलन कार्यकम का आयोजन किया गया जिसमे फूलो की होली खेली गयी। कार्यक्रम में बच्चो के लिए गेम व क्विज का आयोजन किया गया

म्यूज़िकल चेयर व सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चो व महिलाओ ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम में सभी ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें महिला शाखा की संरक्षिका सुदेश शर्मा व ममता शर्मा ने अपने आर्शीवचन दिये महिला शाखा की अध्यक्ष दीपा कौशिक ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति व त्यौहारों को मिलजुल कर मनाते रहना चाहिए इस अवसर पर श्रद्धा शर्मा, पुष्पा शर्मा, रीमा शर्मा , दीपशिखा शर्मा, शिवानी शर्मा ,नीरा भारद्वाज, पूनम शर्मा, सुनीता, सोनिया, नीलम शर्मा आदि ब्राह्मण समाज की महिलाए उपस्थित रही।







