Latest Update

केन्द्र की भाजपा सरकार ने गैस मूल्य बढ़ा आम जनता की बढ़ाई मुश्किलें,रश्मि चौधरी 

केन्द्र की भाजपा सरकार ने गैस मूल्य बढ़ा आम जनता की बढ़ाई मुश्किलें,रश्मि चौधरी 

रुड़की।वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर बढ़ती महंगाई में आग में घी डालने का काम किया है।जनता पहले से ही महंगाई से त्रस्त है।उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में पचास रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर साढ़े तीन सौ रुपये बढ़ाए गए हैं।

 

गैस के दाम बढ़ने से आम जनता पर मंहगाई का सीधे बोझ बढ़ गया है।उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम पहले से ही काफी अधिक थे,अब गैस के दाम बढ़ने पर गरीब वर्ग लकड़ी की मदद से चूल्हा जलाकर खाना बनाने को मजबूर हो जाएंगे।

रश्मि चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में काफी कमी आई है,बावजूद इसके देश में तेल के दाम नहीं घटाए गए हैं। उन्होंने गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आज देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सभी राजनीतिक दल चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो देश का विकास कर सकती है तथा कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए कभी तेल,डीजल,पेट्रोल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के दाम नहीं बढ़े।आज महंगाई चरम सीमा पर है।गरीब एवं मध्यम वर्ग को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News