Latest Update

आचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा प्रेस क्लब भवन पर निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपना शुभाशीष दिया

आज प्रेस क्लब रुड़की (रजिस्टर्ड) के बायां नहर किनारा स्थित भवन पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा प्रेस क्लब भवन पर निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपना शुभाशीष दिया। साथ ही कहा कि वह समाजहित से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित कर उन्हें हल कराने का काम करें ताकि जन समस्याओं को दूर किया जा सके। कहा कि पत्रकार किसी भी स्थिति में खबरों का संकलन कर उनके प्रकाशित करता है, तो वहीं समाज को भी उनकी होंसलाफ़जाई करने की जरूरत है।

वही प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंडित रमेश सेमवाल का पत्रकारों की ओर से अभिवादन और धन्यवाद दिया। इस दौरान अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष बबलू सैनी, महासचिव अनिल सैनी, सचिव तोषेन्द्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष योगराज पाल, निदेशक नितिन कुमार व मुनीश शर्मा, पत्रकार रियाज कुरेशी, गौरव वत्स, ब्रह्मानंद चौधरी, अश्वनी उपाध्यक्ष आदि अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News