भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक भव्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय रुड़की पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय लाभर्थी के साथ एक करोड़ सेल्फी अभियान, 27 फरवरी शाम 4:00 बजे भारत के हर राज्य, हर जिले में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत एक साथ एक समय पर की गई।इस अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र में *स्मृति ईरानी जी* के द्वारा की गई तथा रुड़की में यह कार्यक्रम *प्रतिभा चौहान* जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के निर्देशन में आयोजित किया गया।रुड़की जिले के लाभर्थी के साथ एक *करोड सेल्फी* अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद *डॉ• कल्पना सैनी जी* उपस्थित रही जिन्होंने महिलाओ को विभिन्न सरकारी योजना के विषय में जानकारी दी। वरिष्ठ बहनों में *राखी चन्द्रा जी*, *डॉ• मधु सिंह*, *संतोष अरोड़ा जी* *चन्द्रकान्ता जी* उपस्थित रही। जिला अध्यक्ष *प्रतिभा चौहान* ने बताया कि आज से इस अभियान की शुरुआत की गई है परंतू जब तक हमारा लक्ष्य एक करोड सेल्फी लाभार्थियों के साथ पूरा नहीं हो जाता तब तक हम इस अभियान को चलाते रहेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका *श्री मती ममता राणा जी* एवं सहसंयोजिका *नीरज रंधावा जी* रही।
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक भव्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय रुड़की पर आयोजित किया गया





















