Latest Update

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने रामनगर में आयोजित किया निशुल्क चिकित्सा शिविर,निशुल्क चिकित्सा शिविर से आमजन को पहुंचता है बहुत फायदा

रूड़की। आज शहर में रामनगर बारात घर शिव चौक के निकट रूड़की में उत्तरांचल पंजाबी महासभा और एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल अमृता अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम द्वारा विशेष निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।।

शिविर में गेस्ट्रोंलॉजी पेट संबंधी,छाती रोग संबंधी,रक्त,ECG,BMD, शुगर, एनीमिया,हड्डी रोग,स्त्री रोग, मातृ स्वास्थ्य, सामान्य चिकित्सा सहित अनेक प्रकार का जांच काउंटर लगाया गया। इस मौके पर रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचता है।

साथ ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य कैम्प की भी लोगों को जानकारी मिल पाती है। इस मेले के माध्यम से उन मरीजों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जो महंगी दवाइयां होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में एलोपैथी, गेस्ट्रोंलॉजी,छाती संबंधी,स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ, हड्डी रोग अन्य सभी विशेषज्ञों की एक टीम ने मरीजों का मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कार्यक्रम में दीपक अरोड़ा(प्रदेश सह संगठन मंत्री,उत्तरांचल पंजाबी महासभा,सतवीर सिंह,विक्की,सभा के अन्य सदस्य,अमृता अस्पताल के डॉक्टर्स,बड़ी संख्या में मरीज़ मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News