Latest Update

चकराता थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ दिल्‍ली की महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक दारोगा निखिल देव पुलिस के साथ कैलानी गेट चकराता पर चेंकिंग कर रहे थे।जिसमें दिल्‍ली नंबर के एक वाहन को रोका गया। जिसमें पुरूष व एक महिला सवार थे। तलाशी के बाद दोनों के पास से 2000 रुपये के 334 नकली नोट, और 500 के अन्‍य 148 नोट बरामद हुए। पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि वह दोनों दोस्‍त हैं। पूर्व में भी नकली नोटों को दुकानदारों मॉल आदि में चलाया गया। आज नकली नोटों को चलाने के लिए चकराता आए थे। आरोपितों ने अपना नाम बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी सुभाष मोहल्ला नजदीक डीटीसी डिपो नार्थ गौडा गढी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली, प्रेमलता निवासी श्रीराम रोड़ अलीपुर रोड़ सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइंस उत्तरी दिल्ली बताया। मुखबिर की सूचना पर आरोपितों को पुलिस द्वारा नकली नोट और घटना में उपयोग में वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने नकली नोट दिल्‍ली से लाने की भी बात कही। वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS