Latest Update

नकल विरोधी कानून लागू होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया 

रुड़की। आज भाजपा युवा मोर्चा जिला रुड़की में गोगा म्हाडी मंदिर पनियाला रोड से प्रकाश सीवट्स तक सुभाष नगर मंडल के कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून लागू करने के समर्थन में धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम के बाद पद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्पित चौधरी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी आदित्य राज सैनी, मंडल महामंत्री जौनी सैनी दीपक सैनी पूर्व जिला महामंत्री कमल सैनी,पारस अंकित रोड शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News