Latest Update

पार्टी को मजबूत करने और चुनाव जिताने में भाजपा महिला मोर्चा की अहम भूमिका

रुड़की। आज भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान द्वारा नवनियुक्त महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ देकर एवं हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्य में जुट जाने के लिए आवाहन किया। समस्त मंडल अध्यक्षों की ओर से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने भरोसा दिया कि वह पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी । स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने वालों भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति जिला महामंत्री प्रवीण संधू , अरविंद गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, सरस्वती रावत, तृप्ति कंसल, नीलम शर्मा, पूजा उपाध्याय ,दमयंती नेगी, मीरा कपिल ,रेखा रानी,ज़िला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, ज़िला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, मंडल महामंत्री भरत कपूर, भगत सिंह, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चौधरी वीरेंद्र एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News