शिवालिक नगर। भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक प्रशांत ग्रैंड होटल शिवालिक नगर में विधिवत रूप से आरम्भ की गई। कार्यसमिति में मंडल पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मोर्चा मंडल अध्यक्षों तथा मंडल में निवास करने वाले प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। दो सत्रों में आयोजित कार्यसमिति का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने के केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया और सभी से आहवान किया गया जितनी भी योजनाएं हमारी सरकार की है उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा की नितियों से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है इस अवसर पर उन्होंने संगठन के बारे में विस्तार से बताते हुए आगामी कार्यक्रमो के विषय में जानकारी दी। और सभी से आग्रह किया कि बूथ स्तर पर सभी कार्यक्रमों का आयोजन करें।
पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंडल की नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे और आने वाले सभी चुनाव में प्रचंड विजय पार्टी को दिलवाने का कार्य करेंगे। मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए शीर्ष नेतृत्व को आश्वासन दिया किया हम सभी सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्य समिति के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।मंडल प्रभारी बिशन पाल कश्यप ने मंडल संगठन विस्तार व बूथों के विस्तार के बारे में विचार रखे। जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा व संचित डागर ने सोशल मीडिया, रितु ठाकुर ने मन की बात, अवनीश मिश्रा ने राजनैतिक प्रस्ताव, संदीप राठी ने जोशीमठ आपदा तथा मनोज शुक्ला ने जी 20 के विषय में विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रविकांत गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिमनयु, जिला महामंत्री आशु चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, महामंत्री रविकांत गुप्ता ,संदीप राठी उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, रितु ठाकुर , अशोक चौहान ,मंत्री गौरव रौतेला ,अशोक शर्मा ,दीपक नेगी ,अवनीश रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा ,मीडिया प्रभारी गगन उपाध्याय ,सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, आईटी संयोजक मनोज शुक्ला जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अनामिका शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना तोमर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन चौहान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शादाब ,काशीनाथ ,वीरेंद्र बोरी अमरीश शर्मा ,राधेश्याम पाल, धर्मेंद्र विश्नोई ,बलवंत रावत ,पंकज चौहान, मधु शर्मा, रश्मि चमोली ,पूनम शर्मा, बागेश्वरी, साधना राघव, सुभाष गुर्जर, गजेंद्र सिंह ,सोनिया अरोड़ा, मनमीत सिंह ,देव विख्यात भाटी, हितेश चौधरी ,सुनील पांडे, मनोज गोयल ,राजीव शर्मा समीर गुप्ता, अजय अरोड़ा, आशीष रस्तोगी, राकेश राणा, मुदित शर्मा ,राजेंद्र बाल्मीकि ,दीपक नौटियाल ,भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।