Latest Update

आज श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा रुड़की *श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइन* में कलश, सर्प की विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापना किया।

इस अवसर पर सभा के उप प्रधान श्री विष्णु अग्रवाल जी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शंकर जी के महाशिवरात्रि पर्व पर विधि विधान से पूजा अर्चना सभा द्वारा संपन्न कराई गई है।

इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरभ भूषण ने कहा कि सभा निरंतर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में कार्य करती रहती है अब वह समय आ गया है जब हमें आने वाली नई पीढ़ी को भी अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है और उन्हें शास्त्रों का ज्ञान कराना है।इस अवसर पर सभा के सदस्य रवि अग्रवाल जी ने कहा कि शिवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और भक्तों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी बहुत ध्यान रखा जा रहा है।

इस अवसर पर सभा के उप मंत्री नवीन अग्रवाल जी ने कहा कि सुधा की ओर से बाहर से भी ब्राह्मणों को बुला गया है आज की विशेष पूजा की लिए मंदिर की व्यवस्था और अच्छी और सुचारु चल सके उसके लिए सभा हमेशा कार्य करती है ती है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News