आपको बताते चलें आज से लगभग 1 सप्ताह पूर्व रुड़की से अंबर तलाव के पार्षद चारुचंद्र के चचेरे भाई के गायब होने की सूचना मिली थी सूत्रों के अनुसार यह आशंका जताई जा रही थी कि उक्त व्यक्ति को गंग नहर में डूबा दिया गया है। पुलिस प्रशासन एवं जल पुलिस की भारी मशक्कत के बावजूद 1 सप्ताह तक उक्त व्यक्ति का शव या वह व्यक्ति कहीं बरामद नहीं हुआ परंतु अब 1 सप्ताह बाद सूचना मिली कि देवबंद के पास एक रबझाए में उक्त व्यक्ति का सव बरामद हुआ है और अगर सूत्रों की बात मानी जाए तो सिर में सरिया आदि किसी चीज के लगने की आशंका भी बताई जाती है। हो सकता है मामला रंजिश का हो उसका शव रुड़की लाकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। एवं शव को परिजनों के हवाले भी कर दिया गया है बताते चलें यह व्यक्ति अंबर तालाब के पार्षद चारुचंद्र का चचेरा भाई बताया जाता है।
देवबंद के पास झाल में मिला रुड़की के पार्षद के भाई का शव।








