भगवानपुर । युवा कांग्रेस ने देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष अफजाल अहमद की अगुवाई में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। चोली शहाबुद्दीनपुर में एकत्र हुए यूथ कांग्रेसियों ने विरोध कर प्रदर्शन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं पर अत्याचार कर रही है। देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए। कहा कि राज्य सरकार अंकिता हत्या कांड की सीबीआई जांच से डर रही है। इससे स्पष्ट है कि सरकार के बड़े नेताओं का हाथ है। पुतला दहन करने वालों में शहजान अंसारी, अफसार, खुशहाल, हसीन, शौकीन, अनुज, मोनू, संतोष आदि शामिल रहे।
भाजपा सरकार युवाओं पर अत्याचार कर रही, लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंका








