रुड़की । देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में कांग्रेसी चंद्रशेखर चौक पर इकट्ठा हुए। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भाजपा राज में लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटाले हो रहे है। अगर युवा अपनी आवाज उठाते है तो उनपर लाठियां बरसाई जा रही जाती है। देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।महिला जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने का देने की बात कह रही है। वहीं बेरोजगार युवा महिलाओं पर लाठी चार्ज करके अपना असली रूप दिखाने का काम कर रही है। युवाओं की आवाज सरकार को सुननी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव यशपाल राणा, प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, पूर्व नगर पालिका चैयरमेन दिनेश कौशिक, सुभाष सैनी, सलीम खान, आशीष सैनी,संजय तोमर, मकसूद हसन, राजकुमार सैनी, अताउर रहमान, सुशील कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
रुड़की में कांग्रेसियों ने बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला, मांगा इस्तीफा








