रुड़की। नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में शुक्रवार को हाईस्कूल व इण्टर बोर्ड परीक्षार्थियों का विदाई समारोह तथा परीक्षा में सफलता के लिये हवन (यज्ञ) का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डाॅ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जो छात्र परीक्षाओं की तैयारी करके परीक्षा में सम्मिलित होते हैं उन्हें अवश्य ही सफलता मिलती है। परीक्षा को उत्सव के रूप में लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि यज्ञ में शुद्ध मन से आहुति देकर परीक्षार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं। उपप्रधानाचार्य एवम् संस्कृत प्रवक्ता सुरेश चन्द कवटियाल ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से यज्ञ का आयोजन कराया। प्रधानाचार्य डाॅ0 घनश्याम गुप्ता ने यज्ञमान की भूमिका निभायी।


सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने परीक्षार्थियों को पास होने व अच्छे अंक लाने के टिप्स दिये। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी समय सारणी बनाकर की जाये तो कम समय में अधिक सफलता हाँसिल की जा सकती है। सुन्दर लेख तथा प्रश्नों के उत्तर सही ढ़ग से उत्तर पुस्तिका में लिखने वाले परीक्षार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता हाँसिल होती हैं।

इस अवसर पर समाजशास्त्र प्रवक्ता सुलता देवी सिकदार का काशीपुर के लिये एकल स्थानान्तरण होने पर उनको विदाई देते हुये छात्राओं ने केक सेरीमनी की तथा प्रधानाचार्य ने उन्हें स्मृति चिहन भेंट किया। बोर्ड परीक्षार्थियों की विदाई समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये विदाई समारोह में बलराम गुप्ता, रविन्द्र कुमार, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, पारस कुमार, विजय कुमार, गायत्री, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, सुधा रानी, कुशमणि चैहान, रंजना, अखिल वर्मा, नूतन, रूबी, अमित कुमार, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, बृजपाल, अशोक कुमार, सुन्दर, जावेद आदि उपस्थित रहें।








