बताते चलें रुड़की नगर विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर निरंतर रोजाना जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता धनराशि का वितरण जरूरतमंद लोगों को किया जा रहा है जिसमें जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी की बिटिया का विवाह हो या किसी बच्चे को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता चाहिए हो या किसी गरीब व्यक्ति को मेडिकल क्षेत्र में आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो सभी को मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से आर्थिक सहायता नगर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा की जा रही है।












