Latest Update

जियो ट्रू 5G लॉंच, बाइक रैली निकाली

रुड़की। आज बीटी गंज जैन धर्मशाला पर जियो ट्रू 5G लॉंच किया गया। देहरादून,हरिद्वार के बाद रुड़की उत्तराखण्ड का तीसरा शहर है जहाँ जियो ने 5G सेवा लॉंच की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने 5G सेवा को लॉंच किया।इस अवसर पर बाइक रैली का आयोजन हुआ जिसको विधायक प्रदीप बत्रा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर प्रमोद जौहर,मनीष जौहर मौजूद रहे।आपको बता दें जियो बेहद तेजी से अपने ट्रू 5जी का रोलआउट कर रहा है। अब रुड़की भी ट्रू 5G नेटवर्क से कनेक्ट हो गया है। देश भर में जियो के ट्रू 5G से जुड़ने वाले शहरों की संख्या अब बढ़कर 236 हो गई है। उत्तराखण्ड में रुड़की तीसरा शहर है जो जियो ट्रू 5G नेटवर्क से कनेक्ट हुआ है। इससे पहले देहरादून और हरिद्वार जियो ट्रू 5G से जुड़ चुके हैं। रुड़की में 5G सेवा शुरू करने वाला जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news