नई दिल्ली । तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 7200 से अधिक हो गई है। खराब मौसम के बीच तुर्की और सीरिया में बचावकर्मी मलबे में फंसे और लोगों को खोजने में जुटे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर देश को संबोधित करते हुए तुर्की के उपराष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि सोमवार को आए भूकंप के कारण देश में मरने वालों की कुल संख्या फिलहाल 3,419 है, जबकि कम से कम 20,534 लोग घायल हुए हैं। वहीं देश के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि भूकंप की वजह से करीब 11,000 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा 25,000 इमरजेंसी रिस्पांडर वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

बचावकर्मी घायलों को ले जाने और तलाशी अभियान में मदद के लिए कम से कम 10 जहाजों और 54 विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एएफएडी ने यह भी कहा कि खोज और बचाव अभियान में मदद के लिए 65 देशों के 2,660 कर्मियों को भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि सीरिया में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,602 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 3,649 है। आधिकारिक तौर पर सीरिया नागरिक सुरक्षा के रूप में जाने जाने वाले व्हाइट हेल्मेट्स के अनुसार, सैकड़ों परिवार अभी भी ढही हुई।









