Latest Update

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं पर जोर

रुड़की। आज सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति संयुक्त रूप से रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा है कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है। जितनी भी अधिक प्रतियोगिता होगी उतना ही प्रतिभाएं नि खरेगी।की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि सरकार की कोशिश हर क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की है इसीलिए खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजनों पर जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा मंडल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, जिला महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान, पंडित हितेश शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद मलिक, उपस्थित रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि तथा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, इसके उपरांत सभी मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों तथा भाजपा पदाधिकारियों को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों द्वारा कुछ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया मंचासीन पदाधिकारियों के समक्ष दौड़ प्रतियोगिता एवं कबड्डी प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया गया तथा जीतने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि तथा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मेडल तथा प्रमाण पत्र दिए गए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News