सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है भाजपा
भाजपा मोर्चा अध्यक्षों का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक प्रदीप बत्रा ने स्वागत किया

रुड़की। भाजपा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्षों का रुड़की शहर विधायक के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा है कि मोर्चा अध्यक्षों के नेतृत्व में मजबूत टीम गठित होगी और वह पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्ष बड़े ही सूझबूझ वाले और धरातलीय कार्यकर्ता हैं जो कि पार्टी की रीति नीति से पूरी तरह अवगत हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं को ही यहां पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड सरकार सर्वांगीण विकास कराने में जुटी है। लेकिन विपक्ष को आमजन का विकास रास नहीं आ रहा है इसलिए बेवजह के मुद्दों पर विपक्ष अव्यवस्था फैलाने के अलावा कोई काम नहीं करता। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार पूरी तरह सख्त है और परीक्षा के मामले में जो भी गड़बड़ियां सामने आई है उसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्ती से कार्रवाई करा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सबको शुभकामनायें दी। भाजपा ज़िलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने भी सभी को फूल माला पहनाकर बधाई दी। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने नवनियुक्त भाजपा महिलामोर्चा ज़िलाध्यक्ष प्रतिमा चौहान,ओबीसी मोर्चा ज़िलाअ ध्यक्ष अनुज सैनी,युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष गौरव कौशिक,अनुसूचित जाती मोर्चा ज़िलाध्यक्ष धीरज पाल,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रधान सत्येंद्र चौधरी का स्वगत किया और शुभकामनाये दी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, पार्टी इसी नारे के तहत कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ पार्टी के हर वर्ग को बराबर मिल रहा है।









