भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया
जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी

रुड़की। आज भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की तैयारी हेतु एक आवश्यक बैठक जिला पंचायत अतिथि गृह परिसर में हुई। भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने भाजपा जिले के पदाधिकारियों को 11 और 12 फरवरी को होने वाले जिला समिति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक का स्थान कुंजा बहादुरपुर रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने जिले के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को जिला प्रभारी आदित्य चौहान के साथ मिलकर जिला कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने हेतु अलग-अलग कार्यों का वितरण किया। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश से उच्च अधिकारी , विधायक एवं सांसद उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में पूर्ण रूप से प्रतिभाग करने के लिए निर्देश दिए । मंडल अध्यक्षों को बैठक को सफल बनाने हेतु प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु अलग-अलग सत्र चलेंगे। सभी पदाधिकारियों को इस में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने को कहा गया। बैठक में भाग लेने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, सूर्यवीर मलिक, भीम सिंह, सोनु धीमान, जिला मंत्री प्रदीप पाल, चतरसेन, सौरभ गुप्ता, गीता कार्की, सतीश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष रवि राणा ,संजय कश्यप, संदीप तोमर, संजय त्यागी, पंकज पाल, आदित्य रोड, योगेंद्र सैनी, मनोज चौधरी ,सुधीर चौधरी, मनोज पवार आदि उपस्थित रहे








