किसानों को बसंत कालीन गन्ने की बुवाई की जानकारी दी गई
रुड़की। उत्तराखंड की गन्ना बीज बदलाव कार्यक्रम के अन्तर्गत गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी , हरिद्वार के ग्राम नारसन खुर्द में आज ग्रामीण स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के एस.सी.डी.आई. बी.के .चौधरी द्वारा किया गया।


उनके द्वारा बताया कि किसानों की आय दुगनी करना हमारा लक्ष्य है , किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो रहा है , विभाग द्वारा बसंत कालीन गन्ना की बुवाई की तैयारियां की जा रही है। इस वर्ष परिक्षेत्र मे गन्ना बीज बदलाव कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े पैमाने पर नई प्रजातियों की बुवाई करायी जायेगी ।

कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पुरुषोत्तम सिंह द्वारा गन्ने में लगने वाले रोगों की रोकथाम एवं कीट प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । उनके द्वारा पेडी प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई गन्ना विकास निरीक्षक किरण पाल सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । चीनी मिल के प्रतिनिधि सतेंद्र सहरावत द्वारा चीनी मिल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री विजय कुमार शर्मा रमन कुमार सैनी मनोज कुमार दीपक कुमार मुकेश कुमार, कृषक सचिन कुमार ओमपाल सिंह अभिषेक कुमार सुभाष सिंह वीरेंद्र सिंह अंकुश कुमार अनुज कुमार राजवीर सिंह मोहित चौधरी रविंदर सिंह वीरेंद्र सिंह ओमपाल सिंह बिजेंदर प्रमोद कुमार प्रेमचंद्र शोभित सुनील कुमार अनिल सिंह राजकुमार सुधीर कुमार इंद्रजीत रणबीर अमित कुमार रघुवीर विदित चौधरी शोभित चौधरी महक सिंह रकम सिंह । देवेंद्र सिंह मंत्री अरुण कुमार अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे ।








