Latest Update

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया रविदास लीला का उद्घाटन किया

संत रविदास ने समाज से जात-पात, ऊंच-नीच को मिटाने का संदेश दिया 1

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया रविदास लीला का उद्घाटन किया

भगवानपुर । क्षेत्र के भलस्वागाज, धीरमजरा, हाल्लूमाजरा गांव में रविदास जी महाराज की लीला का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर पहुंची क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कहा कि संत रविदास ने समाज से जात-पात, ऊंच-नीच को मिटाने का संदेश दिया था। समस्त भारतीय समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और भाईचारे की सीख देने वाले 15वीं सदी के महान समाज सुधारक रहे संत रविदास। महान संत, समाज सुधारक, साधक और कवि रविदास ने जीवन पर्यन्त छुआछूत जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज में फैली तमाम बुराइयों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई और उन कुरीतियों के खिलाफ निरन्तर कार्य करते रहे। उनका जन्म ऐसे विकट समय में हुआ था, जब समाज में घोर अंधविश्वास, कुप्रथाओं, अन्याय और अत्याचार का बोलबाला था, धार्मिक कट्टपंथता चरम पर थी, मानवता कराह रही थी। इस दौरान अमित कुमार, पमोद कुमार, सोलाल, बजपाल पूर्व प्रधान, विरेन्द्र ठाकुर, संजय, शुसील कुमार, सोनू, बिनारसी दास, मोन्टू, महावीर, संदीप कुमार, राजेन्द्र सिंह, राजेश, नईम, राकेश, रवि, अरूण, आदि लोग मौजूद रहे ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News