Latest Update

श्री वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया

श्री वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया

रुड़की। आज निदेशक होम्योपैथी डॉक्टर जे एल फिऱमाल एवं जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉक्टर विकास ठाकुर के निर्देशानुसार श्री वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 281 बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया तथा उनको निःशुल्क होमोपैथिक दवा दी गई।

बच्चों को मौसमी बीमारी से बचने हेतु जानकारी भी दी गई। इसमें ब्रह्मपुर की वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉक्टर दिव्या सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी, आर सी एच विंग डॉक्टर नीलम ज्योति और रवीन्द्र बर्मन का अतुलनीय योगदान रहा। डॉक्टर विकास ठाकुर के निर्देशानुसार पूरे जिले में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें सभी को निःशुल्क दवाई वितरित की जा रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News