भारत रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा नंदा के नेतृत्व में मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज लाल कुर्ती में उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिलाओं तथा छात्राओं के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए गौरा शक्ति एप की विस्तृत जानकारी हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,

इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। शुक्रवार को रुड़की कोतवाली पुलिस द्वारा भी महिलाओं छात्राओं तथा अध्यापिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी ने कहा कि पुलिस इन दिनों सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं और छात्राओं के बीच जाकर इस ऐप के बारे में जानकारी दे रही है।


इस ऐप से महिलाओं किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में पुलिस को सूचित कर सकेंगी। सीओ रूड़की ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं तथा शिक्षिकाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वह अपने आस पड़ोस में रहने वाली महिलाओं तथा छात्राओं को भी इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि सभी सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में तत्काल उन्हें पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
रुड़की की सामाजिक संगठन संस्था भारत रक्षा मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा नंदा के द्वारा पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से लाल कुर्ती स्थित रुड़की लाल कुर्ती स्थित श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी परिषद की अध्यापिका एवं कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को गोरा ऐप शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार के द्वारा महिलाओं को सुरक्षा जागरूक करने के लिए गोरा शक्ति एप मनाया गया है जिसमें महिलाओं को सुरक्षा के प्रति विभिन्न जानकारियां प्रदान की जा रही है।
पुलिस टीम ने पहुंचकर वहां परअध्यापिकाओं तथा छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। रुड़की कोतवाली कोतवाली की महिला उप निरीक्षक वंदना नेगी ने कॉलेज की शिक्षिका को गोरा ऐप की जानकारी देते हुए सभी शिक्षिकाओं फोन में इस ऐप को अपलोड करवाया साथी इसी ऐप में ट्रैफिक पुलिस के नाम से एप के बारे में भी ट्रैफिक कार्यक्रम में उपस्थित सीपीयू के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। साथी जो बच्चे 18 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं उन्हें ट्रैफिक के नियमों का पालन करना चाहिए ।इस अवसर पर गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी देने व महिलाओं को जागरूक करने के लिए श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी के प्रबंध अध्यक्ष ललित मोहन अग्रवाल ने के द्वारा भारत रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा नंदा पुलिस टीम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य भारतीय अग्रवाल ने भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में पुलिस के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पंकज नंदा द्वारा इस भव्य आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित मोहन अग्रवाल जी को विशेष धन्यवाद दिया गया इस अवसर पर कॉलेज की अध्यापिका में अनु शर्मा, आँचल अग्रवाल,श्रद्धा शर्मा, मुन्नी देवी, अनीता रस्तोगी, व पुलिस टीम में कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक वंदना नेगी, ट्रैफिक पुलिस से सीपीओ उप निरीक्षक मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल किशोर राज किशोर,संदीप तोमर आदि शामिल रहे।






