Latest Update

शहर की सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त रखना पहली प्राथमिकता,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने रामनगर और दुर्गा चौक के समीप सड़क का उद्घाटन किया

शहर की सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त रखना पहली प्राथमिकता,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने रामनगर और दुर्गा चौक के समीप सड़क का उद्घाटन किया

रूड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज रामनगर और दुर्गा चौक के समीप सड़क का उद्घाटन किया है । इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि शहर की सड़कों को दुरुस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता में है। कुछ नई सड़कों का निर्माण हो रहा है और कुछ क्षतिग्रस्त सड़कों का डामरीकरण का कार्य शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के संभ्रांत नागरिकों की ओर से सड़क संबंधी जो भी शिकायत उनको मिल रही है। वह उस पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करा रहे हैं। ताकि नागरिकों को आवागमन में दिक्कत न हो । इसके लिए सभी सड़कों को दुरुस्त कराने का काम तेजी से चल रहा है । उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में बिजली की लाइनों के तार लटकने की शिकायत मिली है। कुछ खंभे भी तिरछे है उनकी भी मरम्मत कराने का कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि पानी सड़क से ना बहे और गंदगी न फैले इसके लिए नालों व नालियों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक को जो भी प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। उन पर समय रहते अमल किया जा रहा है । पार्षद पंकज सतीजा ने विधायक प्रदीप बत्रा की तारीफ की और कहा है कि विधायक शहर के विकास में जुटे हुए हैं। उनके जन सेवा केंद्र पर पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का निस्तारण हो रहा है । आज के सड़क उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद पंकज सतीजा ,भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर,भारत कपूर,केपी सिंह,पीडब्लूडी के अधिकारी व क्षेत्र की जानता आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News