Latest Update

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से की मुलाकात।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से की मुलाकात। एवं उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों से कराया अवगत। सेठ पाल सिंह ने बताया कि ईस समय जिला हरिद्वार में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा जनता के बीच जाकर बड़े जोरों शोरों से अपनी पार्टी के विषय में अवगत कराया जा रहा है।

एवं पार्टी में सदस्यों को बड़ी ही तत्परता से जोड़ा जा रहा है। और इकाइयों एवं पदाधिकारियों का गठन भी किया जा रहा है। लोगों का रुझान पार्टी की ओर थोड़े समय में ही बहुत अधिक मात्रा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। अगर इसी प्रकार से कार्य चलता रहा तो आने वाले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार जिले में पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में दिखाई देगी। पार्टी के कार्यकर्ता इस समय लोकसभा चुनाव को बड़ी ही गंभीरता से देख रहे हैं। अगर यही हालात रहे और जनसैलाब जुड़ता रहा तो 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारने पर विचार करेगी। इन सब बातों से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले रुड़की आने का कार्यक्रम बनाने जा रहे हैं। आने वाली 25 फरवरी हो रामदास अठावले रुड़की पधारेंगे एवं जनता को संबोधित करेंगे स्थान अभी निश्चित नहीं है जल्द ही स्थान भी निश्चित कर लिया जाएगा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह प्रदेश जिला अध्यक्ष अंकित कुमार गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार और अन्य कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात सभी को केंद्रीय मंत्री ने रुड़की आगमन का दिया आश्वासन।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News