*राष्ट्रीय बालिका दिवस* भारत विकास परिषद#अविरल गंगा शाखा रुड़की ने दिनांक 30/1/23 सोमवार को भारत विकास परिषद महिला एवम् बाल विकास प्रकल्प के अंतर्गत *अभयोदया* कार्यक्रम राष्ट्रीय बालिका दिवस को जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रही है। शाखा ने ये कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की में बालिकाओं को मेंसुरेशन हाइजीन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एक टॉक के द्वारा स्कूली छात्राओं के मध्य रखी जिसकी मुख्य वक्ता dr. सौम्या पांडे थी ।उन्होंने छात्राओं को उनके स्वास्थ्य,पोषण और मासिक धर्म से जुड़ी सही जानकारी और इससे संबंधित स्वच्छता के उपायों के बारे में बताया और बालिकाओं से प्रश्न उत्तर का आदान प्रदान किया अर्थात बालिकाओं के संदेह को दूर किया की कैसे स्वयं को स्वस्थ रख सकती है।मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता,सैनिटरी पैड का सही इस्तेमाल और सही तरीके से नैपकिन का डिस्पोजल जरूरी है।उपयोग किए गए सैनिटरी नैपकिन को खुले में फेकने से कीटाणुओ और बीमारियो के फैलने का खतरा होता है।नैपकिन को टॉयलेट में फ्लश न करे ।मासिक धर्म के दौरान पानी ज्यादा पिए।ऐसी लाभकारी जानकारी dr.सौम्या ने अपने वक्तव्य में दी।55 स्कूली छात्राओं ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।स्कूल की प्रधानाचार्या जी ने शाखा के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की और आगामी कार्यक्रम के लिए शाखा को प्रेरित किया।प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन जी,

क्षेत्रीय सचिव dr. संगीता सिंह जी, अंजलि गर्ग जी, नीता मित्तल, महिला संयोजिका अंशु जैन, सरिता गुप्ता, नीलम मधोक, अनुराधा जी आदि महिला सदस्य उपस्थित रही। अन्त में सचिव प्रीति अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।







