Latest Update

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की एक परिचयात्मक बैठक माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुलाई गई

आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की एक परिचयात्मक बैठक माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुलाई गई, सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया कि उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मिलने के लिए बुलाया इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया ,

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पदाधिकारियों से बारी बारी से परिचय लिया, महामंत्री प्रवीण संधू और अरविंद गौतम ने सभी पदाधिकारियों के बारे में भाजपा के लिए किए गए कार्यों के संक्षिप्त में जानकारी दी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुड़की शहर के नहर के घाटों और उसके आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव दिए जिससे कि रुड़की नगर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके

,इस अवसर पर कुछ पार्षदों ने अपने वार्ड में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनीश गोड, जिला मंत्री प्रमोद चौधरी ने गन्ना किसानों की समस्याओं के विषय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया, जिला मंत्री सौरभ गुप्ता ने गंग नहर के पुल पर बैरी केटिंग ना होने की समस्या के बारे में बताएं, इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा से भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए कहा, इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आने वाले समय में मन की बात के कार्यक्रम को और अधिक प्रयास करके सफल बनाने के लिए कहां, इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया, कार्यक्रम में भाग लेने वालों महामंत्री अरविंद गौतम प्रवीण संधू जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला सूर्यवीर मलिक भीम सिंह सोनू धीमान, जिला मंत्री प्रदीप पाल ,चतर सेन, सौरभ गुप्ता गीता कार्की सतीश सैनी जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष रवि राणा ,संजय कश्यप संदीप तोमर ,संजय त्यागी, पंकज पाल ,आदित्य रोड,योगेंद्र सैनी, मनोज चौधरी, सुदेश चौधरी, मनोज पंवार, युवा प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी, आदि उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News