Latest Update

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया ने आज किसानों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह की अध्यक्षता में देहरादून कार्यालय में बैठक की और प्रदेश के किसानों की स्थिति को लेकर चर्चा की ! बैठक के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने सरकार से माँग की किसानों का क़र्ज़ माफ़ किया जाये,बिजली का बिल माफ़ किया जाये,गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है उस को समय पर किया जाये और जो गन्ने का बक़ाया भुगतान हैं उस को तत्काल प्रभाव से किसानों को उन का पैसा मिलना चाहिए !सरकारी नौकरियों के पेपरों के लिए छात्रों के लिए बस किराया फ्री होना चाहिए !बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गंडवाल मंडल सरवन कुमार ज़िला अध्यक्ष अंकित कुमार प्रदेश सचिव सन्दीप कुमार प्रदेश मंत्री टिकूँ राजा उपस्थित रहे!

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News