Latest Update

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले द्वारा हरिद्वार जिले में लोकसभा की तैयारी को लेकर हुआ जनसंपर्क तेज।

बताते चलें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया की पार्टी हरिद्वार जिले में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत अपना प्रत्याशी उतार सकती है। इसी तर्ज पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जाकर जनसंपर्क को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। लोगों से मिलकर उनकी समस्या एवं उसके समाधान के लिए प्रयास भी तेजी से किए जा रहे हैं। सेठपाल सिंह ने बताया जिस प्रकार से पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा इस समय बहुत गंभीर है ।उत्तराखंड में तथा जोशीमठ में आई आपदा को देखते हुए आज भूकंप के झटके उत्तराखंड में दिखाई दिए इसको लेकर पार्टी बहुत गंभीर है। और उत्तराखंड सरकार से मांग करती है कि जिस प्रकार के कार्य उत्तराखंड की पहाड़ियों में निरंतर चल रहे हैं उनको रोका जाना चाहिए अन्यथा भविष्य में और बड़ी दुर्घटनाएं घट सकती हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष अंकित कुमार प्रदेश सचिव संदीप कुमार गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार आदि लोग रहे उपस्थित।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News