Latest Update

रोटरी क्लब आरसीसी की ओर से सुभाष चंद्र जी के जयंती के अवसर पर रुड़की सिविल लाइन निवासी सुभाष सरीन जी के आवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

रोटरी क्लब आरसीसी की ओर से सुभाष चंद्र जी के जयंती के अवसर पर रुड़की सिविल लाइन निवासी सुभाष सरीन जी के आवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया,

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके आजादी में एक बड़ा योगदान किया है, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी माताजी और अन्य रिश्तेदार भी आजादी की लड़ाई में योगदान दिया है, इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती हम पिछले 2 वर्षों से पराक्रम दिवस के रूप में मना रहे हैं, रुड़की मेयर गौरव गोयल ने कहां की सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, इस अवसर पर रोटरी क्लब आरसीसी की अध्यक्षा श्रीमती पूजा नंदा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने पूरे भारत को जय हिंद का नारा दिया था और आज ही इस नारे का उद्घोष करते हुए हमें सुभाष चंद्र बोस तथा उनके द्वारा बताए गए आदर्शों की बात याद आती है, नीमा देवी स्कूल के प्रबंधक हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि हमें सुभाष चंद्र बोस ने जो सत्य का मार्ग दिखाएं उस पर चलना चाहिए, राम सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने जो बलिदान दिए हैं उसे पूरा भारत वर्ष हमेशा याद रखेगा इस अवसर पर सुभाष सरीन एवं पूजा नंदा द्वारा समाज सेवा में विशेष योगदान देने हेतु श्रीमती वैजयंती माला, चिकित्सा के क्षेत्र से डॉ मधु आर्या, शिक्षा के क्षेत्र से भारती गुप्ता, समाज सेवा के क्षेत्र से इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष शशि कीर ,संतोष अरोड़ा, चंद्रकांता भास्कर ,किरण ग्रोवर सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में भाग लेने वालों में विनय शर्मा ,प्रेम सरीन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, अशोक अरोड़ा, दमन सरीन ,प्रयास सरीन, कमलेश सरीन, कामना सरीन, राम सिंह सैनी, बीएल अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार शर्मा, दिलीप प्रधान, वैजयंती माला ,राकेश अग्रवाल, ईश्वर लाल शास्त्री, आकाश जैन, संजय ,बिट्टू परुथी ,कामना अरोड़ा, इंद्रेश सचदेवा, आदि उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News