Latest Update

सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने बीजेपी की ज्वाइन 

सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने बीजेपी की ज्वाइन,2जनवरी 2023 को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता चौधरी श्री अशोक चौधरी जी के आवास पर उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिवस का कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वही इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओ ने नीलम चौधरी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने पर सम्मानित किया। वही बीजेपी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि वह सर्व सेवा समाज संगठन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है और अब बीजेपी पार्टी से जुड़कर उसे भी आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। वही उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी। इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति , जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार श्री किरण चौधरी ,जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी जी , नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी, अमित कुमार जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सुशील राठी जी , राजपाल सिंह , अशोक चौधरी सभी सम्मानित सदस्यों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News