Latest Update

नव वर्ष के शुभ अवसर पर वाल्मीकि क्रान्ति दल की एक सभा मोहल्ला आबकारी मे आहुत की गयी जिसकी अध्यक्षता श्रीपाल जी और संचालन गोविद फौजी ने किया।

*मुजफ्फरनगर*- नव वर्ष के शुभ अवसर पर वाल्मीकि क्रान्ति दल की एक सभा मोहल्ला आबकारी मे आहुत की गयी जिसकी अध्यक्षता श्रीपाल जी और संचालन गोविद फौजी ने किया। सभा मे मुख्य अतिथि वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप वाल्मीकि व नितिन बिडला रहे। सभा को संबोधित करते हुए संस्थापक /अध्यक्ष दीपक गम्भीर ने कहा कि वाल्मीकि क्रान्ति दल सदैव वाल्मीकि समाज को सम्मान दिलाने व समाज हित मे कार्य करता आ रहा है। संगठन अपने क्रांति कारी विचारो और बाबा साहब की नीतियों पर चलकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। वाल्मीकि क्रांति दल का उद्देश्य समाज में राजनीतिक चेतना जागृत कर सत्ता मे बराबर की भागीदारी दिलाना है। लेकिन विडंबना इस बात है कि हमारा समाज आज भी पाखंडवाद के झूठे मकड़जाल में फंसा हुआ है। और कुछ लोग धर्म की आड़ में समाज को गुमराह कर राजनीति से दूर रखना चाहते है। ऐसी मनुवादी सोच रखने वाले संगठनों से समाज को दूरी बना लेनी चाहिए। यदि पाखंडवाद से देश और समाज का भला होता तो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपना मठ छोड़ कर कभी सत्ता ना चलाते।

 नव वर्ष पर संगठन मे बडा फेर बदल कर वाल्मीकि क्रान्ति दल के संस्थापक अध्यक्ष दीपक गम्भीर ने राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सुधाकर जी को वाल्मीकि क्रान्ति दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर नई कार्यकारिणी का गठन किया ,महक सिंह वाल्मीकि को राष्ट्रीय महासचिव, नितिन बिडला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैलाश बैनिवाल को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष , राकेश टाँक दिल्ली महासचिव, दिनेश वाल्मीकि अमरोहा जिलाध्यक्ष, राजकुमार बिलारी जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, ललित टाँक जिलाध्यक्ष चाँदपुर बिजनोर, को संगठन की जिम्मेदारी दी गयी। मुख्य अतिथि प्रताप वाल्मीकि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और समाज से आह्वान किया कि वाल्मीकि क्रांति दल को मजबूती प्रदान करें और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर अमल करें बाबा साहब अंबेडकर जी ने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। सभा मे माधव सिंह पहिवाल, गोतमराम, दीपक झाँ, प्रवीण, डाक्टर मुकेश बिडला, सरलू, सनी, संदीप बिडला, रविंद्र बिडला, मनीष बिडला,संजय,बिल्लू,पंकज,मटरू चावला, राजकुमार, अजय चावला, संदीप अलमासपुर, उपहार, राजेन्द्र सिलेलान, अनिल पहिवाल, तुषार सौदाई, गोविन्द सुधाकर, सुनील वैध,विक्की बैनिवाल, रजनीश गम्भीर आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News