Latest Update

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के अध्यक्ष सेठ पाल सिंह अपने साथियों सहित आज ग्राम बेल्डा में पहुंचे

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामदास अठावले के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तराखंड से अध्यक्ष सेठ पाल सिंह अपने साथियों सहित आज ग्राम बेल्डा में पहुंचे जहां पर स्थानीय निवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सेठपाल सिंह एवं उनके साथियों द्वारा रामदास अठावले जी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। मीडिया के समक्ष उपस्थित होकर सेठपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया को उत्तराखंड में जल्द ही सक्रिय करने जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पहली बैठक ग्राम बेल्डा में की गई जहां पर उन्होंने दलित समाज के लोगों से संपर्क किया एवं उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निदान के लिए उनसे संपर्क करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ऐसी पहली पार्टी है जो बाबा भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानती है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके एवं ऐसे वंचित लोगों तक पहुंचना है जिनके लिए सरकार योजनाएं तो बनाती हैं मगर धरातल तक नहीं पहुंच पाती। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह। जिला अध्यक्ष अंकित सिंह। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार। प्रदेश सचिव संदीप कुमार। सचिन कुमार अभिषेक कुमार राजेंद्र सिंह कुलदीप सिंह विनोद कुमार अंकित भोलू आदि लोग उपस्थित रहे।

SAMARTH DD NEWS
SAMARTH DD NEWS