Latest Update

आधुनिक युग के शिल्पकार है पंडित जवाहरलाल नेहरू: ममता राकेश

भगवानपुर । सोमवार को विधायक ममता राकेश के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि देश में विकास की नींव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी। नेहरू एक महान युगदृष्टा थे।

स्वतंत्रता के बाद देश के नव निर्माण का जिम्मा पंडित नेहरू के ही कंधों पर था। उस समय भारत औद्योगिक एवं कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। नेहरू की सोच दृष्टि के कारण ही भारत में बड़े-बड़े कारखाने खोले गए तथा बांधों का निर्माण हुआ। पंडित नेहरू का मानना था कि शांति और विकास के बिना आजादी का कोई अर्थ नहीं। महात्मा गांधी की तरह पंडित नेहरू महान भारत शिल्पकार स्वप्नदृष्टा थे। जिन्हें दुनिया भर में आदर्श प्रेरणा पुरुष के रूप में याद किया जाता है। इस मौके पर तीर्थ प्रधान, जहीर त्यागी, सलीम अहमद नगर अध्यक्ष, सलमान प्रधान, नासीर प्रवेज, फारख प्रधान, अश्वनी कुमार, राजेन्द्र सिंह, विकम सैनी, गजेंद्र सैनी, महावीर सिंह, सुनील शर्मा, सहाब सिंह, विपिन सिंह, मतलूब त्यागी, शिवकुमार, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, बिनारसी दास, आदि लोग मौजूद रहे।

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news