पूर्व विधायक तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य लाभ जानने अस्पताल पहुंचे मेयर,पार्षद गण भी रहे मौजूद

रुड़की।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वैजयंती माला का स्वास्थ्य खराब होने पर मेयर गौरव गोयल आज उनका हालचाल जानने रुड़की के एक अस्पताल में पहुंचे,जहां पहुंचने पर मेयर गौरव गोयल ने उन दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अति शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना की।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विगत दिनों से अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं,जहां उनका उपचार चल रहा है व उनकी धर्मपत्नी भी गत कई दिनों से इसी अस्पताल में भर्ती है।उनके अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही मेयर गौरव गोयल के अलावा नगर के अनेक गणमान्य लोग भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।इस दौरान पार्षद मनोज कुमार,श्रीमती पूनम प्रधान, अनुप राणा और मंजू भारती एवं आदिल फरीदी, इमरान देशभक्त आदि भी मौजूद रहे।

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news