Latest Update

ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से एक डीसीएम वाले ने टक्कर मारी जिसमें ढंडेरा निवासी युवक नेत्रपाल की मृत्यु हो गई

आज सुबह लगभग 7:00 बजे नगला इमरती फ्लाईओवर जो कि हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर पड़ता है पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से एक डीसीएम वाले ने टक्कर मारी जिसमें ढंडेरा निवासी युवक नेत्रपाल की मृत्यु हो गई । सूत्रों के मुताबिक नेत्रपाल एक बहुत ही गरीब परिवार से है जोकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर मजदूरी का कार्य करता था।

बताते चलें आज सुबह लगभग 7:00 बजे नेत्रपाल एवं उसके साथी जोकि ईंट के भट्टे पर कार्य करते थे अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट भरकर छोड़ने जा रहे थे जैसे ही वह नगला फ्लाईओवर पर पहुंचे पीछे से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मारी टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर ही पलट गए और उसमें सवार ढंडेरा निवासी नेत्रपाल जोकि मजदूरी का कार्य करता था उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News