Latest Update

विजय प्रत्याशी दानिश मुखिया बने झबरेड़ा विधानसभा के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

झबरेड़ा। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस संगठन को नई दिशा देते हुए दानिश मुखिया को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दानिश मुखिया को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, मेहनत और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उन्हें “विजय प्रत्याशी” बताते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में यूथ कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

इस मौके पर दानिश मुखिया ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, युवाओं की समस्याओं को उठाने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

वहीं, स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झबरेड़ा विधानसभा में यूथ कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News