Latest Update

दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अन्तर्गत कलियर विधान सभा के तीनों मंडल इमली खेडा, पतंजलि, सुभाष नगर का प्रशिक्षण वर्ग श्री ओम विश्वविद्यालय, रूड़की में अपरान्ह 2ः00 बजे दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया

दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अन्तर्गत कलियर विधान सभा के तीनों मंडल इमली खेडा, पतंजलि, सुभाष नगर का प्रशिक्षण वर्ग श्री ओम विश्वविद्यालय, रूड़की में अपरान्ह 2ः00 बजे दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया । पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी

के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान महेन्द्र भट्ट जी के द्वारा किया गया। जिसमें अलग-अलग विषयों पर मंडल के सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के कुल सात सत्र हैं, जिसमें अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा सभी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रथम सत्र के विषय पर वैचारिक अधिष्ठान पर इमली खेडा मंडल में श्री महेन्द्र भट्ट जी, पतंजलि मंडल में डा0 सौरभ गुप्ता जी ने व सुभाष नगर मंडल में श्री कुन्दन परिहार जी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया ।

द्वितीय सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास पर श्री महेन्द्र भट्ट जी श्री कुन्दन परिहार जी, श्री आदित्य चैहान जी ने अपने विषय पर बोलते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया ।

तृतीय सत्र में विषय कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर श्री आदित्य चैहान जी, डा0 मधु सिंह जी एवं श्री कुन्दन परिहार जी ने अपने विषयों में प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के कुल सात सत्र हैं । जिसमें अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा सभी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

द्वितीय दिवस का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात इस प्रशिक्षण वर्ग में आये सभी मुख्य अतिथियों का श्री मुनीश सैनी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कुलाधिपति ने शाॅंल उढाकर व फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया । आज के प्रथम सत्र के विषय पर हमारी कार्य पद्धति पर इमली खेडा मंडल में श्री मयंक गुप्ता जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पतंजलि मंडल में श्री राकेश गिरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ने व सुभाष नगर मंडल में श्री श्यामवीर सैनी जी, दायित्वधारी जी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया ।

द्वितीय सत्र में अपनी सरकारों की उपलब्धियाॅं एवं क्रियान्वयन पर इमली खेडा मंडल में श्री प्रदीप बत्रा जी, कैबिनेट मंत्री पतंजलि मंडल में श्री मुनीश सैनी जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, एवं सुभाष नगर मंडल में श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा सांसद हरिद्वार, ने सरकार की उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन के लिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया तथा श्री शोभाराम प्रजापति जी, दायित्वधारी ने अपने विषय पर बोलते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया ।

 तृतीय सत्र में विषय सोशल मीडिया, ए0आई, नमो एप, सरल एप पर इमली खेडा मंडल में श्री हिमांशु संगतानी जी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, पतंजलि मंडल में श्री करूण दत्ता जी, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक एवं सुभाष नगर मंडल में श्री सुशील रावत जी, जिला आई.टी. संयोजक ने अपने विषयों में प्रशिक्षण प्रदान किया।

चतुर्थ सत्र में बूथ प्रबन्धन एवं मन की बात, एस0आई0आर0 पर इमली खेडा मंडल में श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पतंजलि मंडल में श्री तरूण बंसल जी, प्रदेश महामंत्री, सुभाष नगर मंडल में डा0 मधु सिंह, जिलाध्यक्ष रूड़की ने अपने विषयों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

 उपरोक्त कार्यक्रम में सभी तीनों मंडलों के अध्यक्षगणों एवं मंडल के पदाधिकारीगणों ने बडी संख्या में प्रतिभाग किया । प्रत्येक मंडल में सैकडों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण लिया । 

इस मौके पर माननीय श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने सभी कार्यकर्ताओं व संयोजनकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिये जाने की सराहना की, ओर सभी से अपने क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिये पे्ररित किया । 

उपरोक्त कार्यक्रम में सभी तीनों मंडलों के अध्यक्षगणों एवं मंडल के पदाधिकारीगणों ने बडी संख्या में प्रतिभाग किया ।

 इस मौके पर इस प्रशिक्षण वर्ग में आये सभी मुख्य अतिथियों का श्री मुनीश सैनी जी ने शाॅंल उढाकर व फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया । इस मौके पर रूड़की जिले की जिला अध्यक्ष डा0 मधू सिंह जीए महामंत्री सागर गोयल जीए उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी डा0 सौरभ गुप्ता जी व मंडल प्रभारी रवि राणा जीए जिला आई0 टी0 संयोजक श्री सुशील रावत मंडल अध्यक्ष श्री संदीप पुरीए श्री गौरव मोहन सैनीए श्री सुरेश सैनी व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश सैनी जी राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी जी व अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News